चलने में असमर्थ विकलांग दोस्त को अपनी पीठ पर लेकर 'पठान' देखने पहुंचा बिहार का युवक

चलने में असमर्थ विकलांग दोस्त को अपनी पीठ पर लेकर फिल्म 'पठान' देखने के लिए मालदा (पश्चिम बंगाल) के सिनेमाघर पहुंचे युवक का वीडियो वायरल हुआ है। दोनों युवक भागलपुर (बिहार) के रहने वाले हैं। वीडियो पर एक ट्विटर यूज़र ने कमेंट किया, "कोई बादशाह (शाहरूख खान) को बोलो उनके दीवाने आए हैं।" जबकि अन्य ने लिखा, "वाह...क्या दोस्त है।"

Load More