चहल ने अपना सर्वाधिक स्कोर बनाने के बाद लिखा पोस्ट, बटलर ने पूछा- कितने रन बनाए?
लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में प्रोफेशनल क्रिकेट का अपना सर्वाधिक स्कोर बनाने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ बल्ले, गेंद और कॉल मी इमोजी शेयर की। इंग्लिश क्रिकेटर जॉस बटलर ने कमेंट किया, "बैटिंग? कितने रन बनाए?" चहल ने 48(152) रन बनाए।