चहल ने हैट्रिक का जश्न मनाने के लिए अपने विश्व कप मीम पोज़ को किया रीक्रिएट, तस्वीर वायरल
राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सोमवार को आईपीएल-2022 मैच में केकेआर के खिलाफ हैट्रिक समेत 5-विकेट लेने के बाद विश्व कप-2019 के 'रिलैक्सिंग' मीम पोज़ को रीक्रिएट किया। चहल ने 4-0-40-5 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए और राजस्थान रॉयल्स ने 7-रन से मैच जीता। आईपीएल-2022 में चहल फिलहाल 6-मैच में 17-विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं।