चहल बने आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़, उनका सेलिब्रेशन हुआ वायरल
राजस्थान रॉयल्स के लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 33 वर्षीय चहल ने सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मोहम्मद नबी को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। चहल ने आसमान की ओर अपने दोनों हाथ उठाकर जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।