चहल से केवल 2 ओवर करवाने की ऋषभ पंत की रणनीति गलत थी: आशीष नेहरा
भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को हुए पहले टी20I में ऋषभ पंत की कप्तानी को लेकर कहा है कि वह एक युवा कप्तान हैं जो समय के साथ बेहतर होंगे। हालांकि, युजवेंद्र चहल से केवल 2-ओवर कराने के उनके फैसले को नेहरा ने गलत बताते हुए कहा कि वह इससे हैरान थे।