चांद के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बना भारत: चंद्रयान-3 की सफलता पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, "भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बन गया है।" वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए ऐतिहासिक क्षण है।"