चाचा राहुल द्रविड़ का भारतीय मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल खत्म होने पर दुख हुआ: ऐक्ट्रेस अदिति
राहुल द्रविड़ की भतीजी और मराठी ऐक्ट्रेस अदिति द्रविड़ ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के तौर पर उनके चाचा का कार्यकाल खत्म होने पर उन्हें दुख हुआ। उन्होंने कहा, "मैं काफी भावुक हो गई। वनडे विश्व कप 2023 उनका आखिरी असाइनमेंट था। वह काफी मेहनती हैं।" अदिति ने राहुल को 'सर्वश्रेष्ठ कोच' बताया है।