चाची को एमपी में सोने नहीं दे रही थी 2 साल की बच्ची, गुस्से में मुंह-नाक दबाकर की हत्या
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में करीब 2-वर्षीय बच्ची की उसकी चाची ने मुंह-नाक दबाकर हत्या कर दी है। बच्ची अपनी चाची के कमरे में खेलने गई थी लेकिन आरोपी सोना चाहती थी इसलिए उसने बच्ची को उसकी मां के पास जाने को कहा। बच्ची के न जाने पर महिला ने गुस्से में उसे थप्पड़ मारा और रोने पर हत्या कर दी।