चापलूसों से घिरे हैं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव: शिवपाल सिंह यादव
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव चापलूसों से घिरे हैं जो केवल चापलूसी में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा, "हमारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ही असली समाजवादी पार्टी है और हमारे साथ कोई लालची व्यक्ति नहीं है, हम लालची लोगों से दूर रहते हैं।"