चाबहार बंदरगाह समझौते पर अमेरिका के 'संभावित प्रतिबंधों' वाले बयान को लेकर भारत ने दिया जवाब
भारत और ईरान के बीच हुए चाबहार बंदरगाह समझौते के बाद अमेरिकी विदेश विभाग के बयान 'ईरान के साथ बिज़नेस डील करने वाले देशों को संभावित प्रतिबंधों के बारे में पता होना चाहिए' पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इसके लिए संकीर्ण नज़रिया नहीं होना चाहिए और इससे सभी को फायदा होगा।