चाय के ₹9 को लेकर गुरुग्राम में कई युवकों ने दुकान में की तोड़फोड़, सामने आया वीडियो
गुरुग्राम (हरियाणा) में ₹9 को लेकर कुछ युवकों ने एक दुकान में तोड़फोड़ की जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, 2 मार्च को कुछ युवकों ने इस दुकान में 3 चाय मंगवाई और फिर ₹15/चाय की तय कीमत की जगह ₹12/चाय के हिसाब से ₹36 देने लगे। दुकान के कर्मचारी के ₹9 और मांगने पर आरोपियों ने तोड़फोड़ की।