चाय बागान के मालिक ने तमिलनाडु में दिवाली बोनस में कर्मचारियों को दी रॉयल एनफील्ड बाइक

तमिलनाडु के एक चाय के बागान के मालिक पी शिवकुमार ने अपने 15 कर्मचारियों को दिवाली बोनस में रॉयल एनफील्ड बाइक उपहार में दी है। उन्होंने कहा, "बीते वर्षों में उनके लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने के बाद मैं कुछ कर्मचारियों को बाइक देना चाहता था।" बकौल शिवकुमार, कुछ कर्मचारियों को एलसीडी टीवी और 18% बोनस भी दिया गया है।

Load More