चाय स्टार्टअप के सह-संस्थापक ने मोटिवेशनल पोस्ट में अपशब्द का किया इस्तेमाल; हुए ट्रोल
'चाय सुट्टा बार' के सह-संस्थापक अनुभव दुबे को एक 'X' पोस्ट के लिए ट्रोल किया गया है। उन्होंने लिखा, "हम 9-5 बजे तक काम करने वाले कर्मचारी नहीं ढूंढ रहे... हम फ**ग आर्मी बना रहे।" एक यूज़र ने कहा, "कूल दिखने के लिए...अपशब्दों का इस्तेमाल करने से आप...कूल नहीं बन जाते।" दूसरे ने कहा, "क्या आप बॉर्डर पर चाय बेचेंगे?"