चार थप्पड़ खाएगा तब छोड़ेगा गाड़ी: यूपी में कार उठाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों से जज का बेटा
लखनऊ (यूपी) में शनिवार को 'नो पार्किंग ज़ोन' से कार उठाए जाने पर खुद को जज का बेटा बताने वाले एक युवक ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। उसने पुलिसकर्मियों से कहा, "गाड़ी कैसे उठा ली तुम लोगों ने...ऐसी तैसी कर दूंगा। थाने में चार थप्पड़ खाएगा तब छोड़ेगा गाड़ी?" बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने ₹1,100 का जुर्माना लेकर कार छोड़ दी।