चार साल पाकिस्तान से बाहर रहने के बाद स्वदेश लौटे नवाज़ शरीफ
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ब्रिटेन में 4 साल रहने के बाद आम चुनाव से कुछ महीने पहले शनिवार को स्वदेश लौट आए। पीएमएल-एन नेता इशाक डार ने कहा, "इस्लामाबाद में एक घंटे तक रहने के बाद वह मीनार-ए-पाकिस्तान में एक रैली को संबोधित करने के लिए लाहौर के लिए रवाना होंगे।" शरीफ ने 2017 में प्रधानमंत्री पद छोड़ा था।