चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का यूपी में हुआ जन्म, सामने आई तस्वीर
हरदोई (उत्तर प्रदेश) में चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म हुआ है। रिपोर्ट्स में एक डॉक्टर के हवाले से बताया गया कि यह जुड़वा बच्चों का मामला है और बच्चे के पेट के ऊपर दूसरे बच्चे का धड़ जुड़ा है जो पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया। बच्चे को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।