चारधाम यात्रा में कार की छत पर शराब पी रहे युवकों को उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ा, मंगवाई माफी

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) से चारधाम दर्शन करने गए 5 युवक को रुद्रप्रयाग स्थित सोनप्रयाग की पार्किंग में एक कार की छत पर बैठकर शराब पीते हुए पकड़ा गया है। उत्तराखंड पुलिस ने कार्रवाई कर उनसे कैमरे के सामने माफी मंगवाई है और उनका वीडियो X पर शेयर किया है। पुलिस ने लिखा, "कृपया धार्मिक स्थल पर सदाचरण का व्यवहार करें।"

Load More