चारा घोटाला केस में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की ज़मानत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती
सीबीआई ने चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व-मुख्यमंत्री व आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को मिली ज़मानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। लालू को धोखाधड़ी कर झारखंड के देवघर, दुमका, चाईबासा और डोरंडा कोषागार से पैसे निकालने से संबंधित चारा घोटाले के 5 मामलों में दोषी ठहराया गया था। याचिका पर 25 अगस्त को सुनवाई होगी।