चारू असोपा व राजीव सेन का शादी के करीब 4 साल बाद हुआ तलाक
ऐक्ट्रेस चारू असोपा व राजीव सेन का शादी के करीब 4 साल बाद गुरुवार को आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। इसको लेकर राजीव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "कोई गुड-बाय नहीं, बस 2 लोग जो एक-दूसरे का हाथ नहीं थाम सके।" चारू ने कहा, "हम नहीं चाहते कि बेटी हमें ऐसे रिश्ते में देखे जहां हम खुश नहीं हैं।"