चालक दल के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा अपने साथ चाहते हैं: यात्रियों से इंडिगो के सीईओ
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने यात्रियों से आग्रह किया है, "हमारे चालक दल के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप चाहते हैं कि वे आपके साथ व्यवहार करें।" उन्होंने कहा, "हम यात्रियों को सुविधाएं देने का हर संभव प्रयास करते हैं।" दरअसल, इंडिगो विमान में एयर होस्टेस व एक यात्री के बीच बहस का वीडियो सामने आया था।