चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कृषि उत्पादों का निर्यात 14% बढ़कर $598.7 करोड़ हुआ
केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि के मुकाबले 14% बढ़कर $598.7 करोड़ हो गया है। सरकार के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कुल $23.56 अरब के निर्यात लक्ष्य में से 25.4% अप्रैल-जून में हासिल हो गया है।