चालू वित्त वर्ष में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह 26% बढ़कर ₹13.63 लाख करोड़ पर पहुंचा
आयकर विभाग के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह 2021-22 के मुकाबले 25.9% बढ़कर ₹13.63 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 2022-23 में अनुमानित बजट लक्ष्य ₹14.20 लाख करोड़ का करीब 80% है। बकौल विभाग, कर संग्रह में कॉर्पोरेट टैक्स ₹7.25 लाख करोड़ और व्यक्तिगत आयकर ₹6.35 लाख करोड़ शामिल है।