चालू वित्त वर्ष में यूएस डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में रिकॉर्ड 6.9% की गिरावट हुई: सरकार
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में बताया है कि चालू वित्त वर्ष में 30-नवंबर तक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में 6.9% की गिरावट हुई है। उन्होंने कहा, "चीनी रेनमिनबी (10.6%), इंडोनेशियाई रुपिया (8.7%), फिलीपीनी पेसो (8.5%), दक्षिण कोरियाई वोन (8.1%) समेत अन्य एशियाई देशों की करेंसी के मुकबाले भारतीय रुपए ने बेहतर प्रदर्शन किया है।"