चाहता हूं कि वहां के निर्देशक हमारे साथ काम करें: हॉलीवुड को लेकर सवाल पर राम चरण
अभिनेता राम चरण ने 'क्या वह हॉलीवुड में काम करना चाहते हैं' सवाल पर कहा है, "ऐसा कौन है जो हॉलीवुड ऐक्टर ना बनना चाहे?" उन्होंने कहा, "दुनिया साथ आ रही है, एक बन रही है। सिनेमा को अब ग्लोबल सिनेमा कहा जाएगा। हॉलीवुड-बॉलीवुड जैसा कुछ नहीं रहा। चाहता हूं वहां के निर्देशक यहां के ऐक्टरों के साथ काम करें।"