चाहता हूं कोहली 45 साल की उम्र तक खेलना जारी रखें व 110 अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ें: शोएब
बल्लेबाज़ी फॉर्म को लेकर जूझ रहे विराट कोहली के बारे में पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने कहा है "हमें विराट कोहली को सम्मान देना चाहिए।" शोएब ने विराट कोहली को सर्वकालिक महान खिलाड़ी करार देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि कोहली 45 साल की उम्र तक खेलना जारी रखें और 110 अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ें।