चिंता करने की कोई बात नहीं है: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना पर उनके पिता
अभिनेता सलमान खान के मुंबई वाले घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना को लेकर उनके पिता सलीम खान ने कहा है, "चिंता करने की कोई बात नहीं है। वे लोग केवल पब्लिसिटी चाहते हैं।" वहीं, सलमान से मिलकर आए राजनेता राहुल नारायण कनल ने बताया, "भाई ठीक हैं।" वहीं, फायरिंग करवाने की ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।