चिंताजनक: 'गूगल वैश्विक स्तर पर 2024 के चुनावों में धांधली कर रहा है' दावे पर केंद्रीय मंत्री
अरबपति एलन मस्क ने एक X यूज़र द्वारा किए गए 'गूगल वैश्विक स्तर पर 2024 के चुनावों में धांधली कर रहा है' दावे पर प्रतिक्रिया देकर इसे चिंताजनक बताया है। मस्क के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "चिंताजनक +1।" दरअसल, यूज़र ने गूगल न्यूज़ को लेकर एनालिसिस फर्म ऑलसाइड्स के ग्राफिक्स साझा किए हैं।