'चिकन टिक्का मसाला' की रेसिपी ईजाद करने वाले अली अहमद का 77 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
पाकिस्तानी मूल के शेफ अली अहमद असलम का 77-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। माना जाता है कि वह ब्रिटेन की सबसे पसंदीदा करी 'चिकन टिक्का मसाला' बनाने वाले पहले शेफ थे। ग्लास्गो स्थित उनके रेस्टोरेंट 'शीश महल' ने निधन की जानकारी देते हुए कहा, "आज (सोमवार) सुबह मिस्टर अली का निधन हो गया...हम सभी बहुत दुखी हैं।"