चिड़िया को बचाने के लिए बेंगलुरु में होर्डिंग स्टैंड पर चढ़ा पुलिसकर्मी, लोगों ने की तारीफ
बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस (पश्चिम) के उपायुक्त कुलदीप कुमार आर. जैन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक पुलिसकर्मी होर्डिंग स्टैंड पर चढ़कर एक चिड़िया को बचाता दिखा। दरअसल, चिड़िया होर्डिंग स्टैंड में धागों के बीच फंस गई थी। इसपर एक यूज़र ने कमेंट किया, "पुलिसकर्मी ने अपनी ड्यूटी से आगे जाकर चिड़िया को बचाया…उन्हें सम्मानित किया जाए।"