चित्रा ने ईडी से कहा कि डेटा लीक की निगरानी के लिए कर्मचारियों के फोन की हुई थी टैपिंग: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनएसई की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण ने ईडी से कहा है कि एनएसई में कर्मचारियों के फोन की टैपिंग यह सुनिश्चित करने के लिए हुई थी कि पासवर्ड व अन्य रिपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण डेटा लीक न हों। बकौल रिपोर्ट्स, ईडी ने कहा कि यह कार्य स्पष्ट रूप से 'अवैध' था क्योंकि कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं थी।