चिप की कमी के कारण फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री में 8 फीसदी की गिरावट: रिपोर्ट
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने शुक्रवार को बताया कि चिप की कमी के कारण फरवरी में घरेलू यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। फाडा के मुताबिक, यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 7.84 फीसदी गिरकर 2,38,096 इकाई पर आ गई जो फरवरी 2021 में 2,58,337 इकाई थी।