चिराग की पार्टी के 20 से अधिक पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, टिकट बेचने का लगाया आरोप
बिहार में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) के 20 से अधिक पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा और प्रदेश संगठन सचिव रविंद्र सिंह समेत प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हैं। इन लोगों ने चिराग पर लोकसभा चुनाव-2024 के लिए टिकट बेचने का आरोप लगाया है।