चिलम पीते भगवान शिव की तस्वीर देख दिल रोता है, उन्हें लोग कितना बदनाम करेंगे: केंद्रीय मंत्री
नशामुक्त भारत अभियान चला रहे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा है, "बहुत से लोगों ने भगवान शिव के ऐसे भी चित्र बना लिए जिसमें वह चिलम पीते हुए नज़र आते हैं।" उन्होंने कहा, "जब भी मैं भगवान शिव की यह तस्वीर देखता हूं तो मुझे बहुत दुख होता है, दिल रोता है...कुछ लोग कितना महादेव जी को बदनाम करेंगे।"