चिल्लाते-चिल्लाते मेरी आवाज़ खराब हो गई: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर सुष्मिता

टी20 विश्व कप 2022 में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत को लेकर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "क्या (शानदार) मैच था। विराट कोहली को सलाम। चिल्लाते-चिल्लाते मेरी आवाज़ खराब हो गई।" ऐक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा ने लिखा, "मेरा दिल पागलों की तरह धड़क रहा था...विराट आपके साहस को सलाम और बहुत खूब पूरी टीम।"

Load More