चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं, अगर युद्ध हुआ तो भारत को होगा बड़ा नुकसान: राहुल गांधी
चीन के साथ एलएसी पर जारी विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं। राहुल ने कहा, "अगर कोई युद्ध होगा तो दोनों से होगा और इससे देश का बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है।" उन्होंने कहा, "चीन ने लद्दाख में हिंदुस्तान की 2,000 वर्ग किलोमीटर ज़मीन छीन ली है।"