चीन की कंपनी ने किया बिना चार्ज किए 50 साल तक चलने वाली बैटरी बनाने का दावा
चीन के स्टार्टअप बीटावोल्ट ने एक न्यूक्लियर बैटरी का अनावरण कर कहा है कि यह बिना चार्जिंग के 50 वर्षों तक चल सकती है। सिक्के से भी छोटी यह बैटरी 3 वोल्ट पर 100 माइक्रोवॉट बिजली उत्पन्न करने की क्षमता रखती है। बकौल बीटावोल्ट, इसमें कोई एक्सटर्नल रेडिएशन नहीं है और ऐक्यूपंक्चर व गनशॉट से भी यह नहीं फटेगी।