चीन की मिस यूनिवर्स प्रतियोगी ने वीज़ा में देरी के बाद प्रतियोगिता से वापस लिया अपना नाम
चीन की मिस यूनिवर्स-2023 की प्रतिभागी ची जिया ने वीज़ा मिलने में देरी के कारण अल सल्वाडोर में हो रही प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया है। वह फिनाले से पहले हुईं प्रतियोगिताओं में शामिल नहीं हो सकीं। मिस यूनिवर्स चीन के मुताबिक, आयोजन समिति और ची ने प्रतियोगिता की घोषणा होते ही वीज़ा के लिए आवेदन कर दिया था।