चीन की राजधानी बीजिंग के आसपास बाढ़ से 20 लोगों की हुई मौत, 27 लोग लापता
चीन के नैशनल ब्रॉडकास्टर 'चाइना सेंट्रल टेलीविज़न' (सीसीटीवी) के मुताबिक, राजधानी बीजिंग के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में कम-से-कम 20 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लोग लापता हैं। बकौल सीसीटीवी, बारिश के कारण रेलवे स्टेशनों को बंद करना पड़ा है और बाढ़ प्रभावित लोगों को स्कूलों में आश्रय दिया गया है।