चीन की सरकार से जुड़े हैकिंग ग्रुप ने भारत का 100 जीबी इमीग्रेशन डेटा किया चोरी: रिपोर्ट
'द वॉशिंगटन पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के हैकर्स ने भारत के लगभग 100 जीबी इमीग्रेशन डेटा की चोरी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने लगभग 570 फाइलें, तस्वीरें और चैट लॉग चुराए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन की सरकार से जुड़ी शंघाई स्थित चीनी कंपनी आईसून द्वारा यह हैकिंग की गई है।