चीन के 12 फाइटर जेट व एक गुब्बारे ने पार की ताइवान की सीमा

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि चीन के 12 फाइटर जेट और एक गुब्बारे को जलडमरूमध्य रेखा पार करते हुए देखा गया। मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, गुब्बारा पहले पूर्व दिशा की तरफ गया और फिर गायब हो गया। बकौल मंत्रालय, ताइवान ने चीन को जवाब देने के लिए मिसाइलें तैनात की हैं।

Load More