चीन के एक प्रांत में 8.8 करोड़ लोग कोविड-19 से हुए संक्रमित
एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, चीन के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत हेनान में 8.8 करोड़ लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। हेनान के स्वास्थ्य आयोग के निदेशक कान क्वानचेंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "6 जनवरी 2023 तक प्रांत की कोविड-19 संक्रमण दर 89% थी।" कान ने संक्रमण की विस्तृत टाइमलाइन के बारे में नहीं बताया है।