चीन के कैंटॉन टावर से 1 घंटे के भीतर 6 बार टकराई आकाशीय बिजली
चीन के ग्वानजोऊ शहर में मशहूर कैंटॉन टावर से 1 घंटे के भीतर 6 बार आकाशीय बिजली टकराई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। यह घटना 20 अप्रैल की बताई जा रही है। गौरतलब है कि ग्वानजोऊ समेत दक्षिण चीन में भारी बारिश और भीषण बाढ़ के कारण 1 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।