चीन के नए नक्शे पर भारत के बाद किन 4 देशों ने जताया विरोध?
चीन के नए नक्शे को भारत के बाद 4 अन्य देशों ने मानने से इनकार कर दिया है और नक्शे को संप्रभुता पर हमला करने जैसा बताया है। फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम और ताइवान ने इस नक्शे पर कड़ा विरोध जताया है। गौरतलब है, चीन ने नक्शे में भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया था।