चीन के पुलिस विभाग में गिलहरियों की होगी तैनाती, छिपे हुए ड्रग्स का लगाएंगी पता
चीन की एक पुलिस इकाई में प्रशिक्षित गिलहरियों की तैनाती की जाएगी जो वेयरहाउस और बड़ी साइट्स जैसी जगहों पर छिपे हुए ड्रग्स का पता लगाएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया में पुलिस विभाग में यह गिलहरियों की पहली तैनाती है। यिन जिन नामक अधिकारी ने इसके लिए 6 यूरेशियाई लाल गिलहरियों के दस्ते को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित कर दिया है।