चीन के प्लांट में प्रदर्शन के बाद फॉक्सकॉन ने भर्तियों को बताया 'तकनीकी गलती', मांगी माफी
चीन में दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन फैक्ट्री में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद फॉक्सकॉन ने कहा है कि नई भर्तियां करते समय 'तकनीकी गलती' हुई और उसने इसके लिए माफी मांगी है। दरअसल, कुछ कर्मचारियों ने उन्हें कोविड-19 संक्रमित कर्मचारियों के साथ रहने पर मजबूर किए जाने पर जबकि कुछ ने 'बचे हुए वेतन' को लेकर विरोध किया था।