चीन के रक्षा मंत्री ली शांग्फू को उनके पद से हटाया गया, 2 महीने से नहीं आए हैं नज़र
चीनी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के रक्षा मंत्री ली शांग्फू को उनके पद से हटा दिया गया है जो तकरीबन 2 महीने से सार्वजनिक तौर पर नज़र नहीं आए हैं। इससे पहले सार्वजनिक तौर पर नज़र ना आने के बाद किन गांग को जुलाई में चीनी विदेश मंत्री के पद से हटा दिया गया था।