चीन के रेस्टोरेंट में हुआ बड़ा धमाका, 31 लोगों की हुई मौत
चीन की सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि यिनचुआन के एक रेस्टोरेंट में बड़ा धमाका होने के चलते कम-से-कम 31 लोगों की मौत हो गई। चीनी मीडिया ने कहा, "एलपीजी लीक होने के चलते बुधवार रात को यह धमाका हुआ।" घटना में घायल हुए 7 लोगों का उपचार जारी है जिनमें से एक की हालत गंभीर है।