चीन को लेकर सेना के बयान पर कांग्रेस को भरोसा है या नहीं?: बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कथित चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा की गई आलोचना पर जवाब देते हुए कहा, "मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि उन्हें भारतीय सेना प्रमुख के जवाब पर भरोसा है या नहीं? या...आप राजनीति करना चाहते हैं।" दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि बढ़ती चीनी घुसपैठ पर प्रधानमंत्री की चुप्पी नुकसानदायक है।