चीन घुसपैठ नहीं बल्कि युद्ध की तैयारी कर रहा, हिन्दुस्तान की सरकार सोई हुई है: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा, "चीन घुसपैठ की नहीं बल्कि युद्ध की तैयारी कर रहा है। हिन्दुस्तान की सरकार सोई हुई है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार इस बात को शायद स्वीकार नहीं कर पा रही है।" वहीं, उन्होंने तवांग सेक्टर में हालिया झड़प को लेकर कहा, "चीन हमारे जवानों को अरुणाचल प्रदेश में पीट रहा है।"