चीन द्वारा अक्साई चिन में सुरंग व बंकर बनाए जाने से जुड़ीं सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने
कुछ रिपोर्ट्स में सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि एलएसी से पूर्व की ओर अक्साई चिन में चीन अपने सैनिकों और हथियारों के लिए सुरंग और बंकर बना रहा है। गौरतलब है, चीन द्वारा अपने नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताने पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।